बीकानेर: व्यापार मंडल में बीकानेर प्रेस क्लब की आम सभा, भूमि आवंटन और सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
बीकानेर में बीकानेर प्रेस क्लब की आम सभा रविवार को उद्योग व्यापार मंडल भवन में अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत वरिष्ठ उद्योगपति फन्ना बाबू को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि प्रेस क्लब के लिए भूमि और भवन आवंटन के प्रयास तेज करने हेतु वरिष्ठ पत्रकारों की कमेटी बनाई जाएगी, जो