गंगरार। मेजर बास्केटबॉल स्टेडियम में चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सरिता ए कुमार ने खिलाड़ियों को योग-प्राणायाम कराकर निरोगी रहने का संदेश दिया।