सादाबाद: रमचेला के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में वृद्ध की मौके पर मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
सादाबाद-राया मार्ग पर रमचेला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में जंगला निवासी एक वृद्ध प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वही घायल हर्ष और गजेंद्र पुत्र सुशील निवासी नारायणपुर बाद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।