पातेपुर: पातेपुर में औसत से 52 फीसदी कम बारिश, धान की रोपनी प्रभावित; बर्बाद हो रहा बिचरा
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में इस साल औसत से 52 फीसदी कम बारिश हुई है।इससे धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार की शाम 5 बजे के करीब किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण तैयार बिचरा बर्बाद हो रहा है। इससे किसानों का भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बताया गया कि वैसे किसान जिनके पास पानी की सुविधा है वे लोग धान की रोपनी कर रहे है वही जिनके पास नहीं