पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देवी पद शहीद स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को देवीपद शहीद स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और इसके समग्र विकास को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय को ऐसा मॉडल स्कूल बनाया जाए, जो राज्य के सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय बने। इसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया