फिरोज़ाबाद: एसएसपी ने कानून व्यवस्था को लेकर किया फेरबदल, दो थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र बदले, कई उपनिरीक्षक किए इधर से उधर
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ को लेकर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे करीबन थाना प्रभारी उत्तर राजेश कुमार पांडेय को थाना लाइनपार व थाना प्रभारी लाइनपार संजुल पाण्डेय को थाना उत्तर स्थानांरित किया। वहीं उपनिरीक्षक नीरज कुमार को थाना मटसेना से चौकी प्रभारी कस्बा थाना टूण्डला, उपनिरीक्षक सुनील कुमार को चौकी प्रभारी ककरउ कोठी थाना उत्तर व अन्य बदलाव किए।