बरहेट: बरहेट थाना पहुंचे पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में होगी पूछताछ।
शनिवार को प्रखंड के 9 पंचायत सचिव और एक कंप्यूटर ऑपरेटर थाना पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में हुए बृहद पैमाने पर कथित फर्जीवाड़ा मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुसंधान को लेकर संबंधित पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। समाचार प्रेषण तक सभी थाने पर थे।