बिजनौर: गांव उमरी में बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ ख़ूनी संघर्ष, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 5, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को सुबह करीब 8:00 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव उमरी में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। गांव निवासी सलीम और शमशाद के बीच हुए विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए शमशाद पक्ष के चार लोगों को घायल अवस्था में जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।