गोरखपुर: खोराबार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 30 डिसमिल गेहूं की फसल जलकर हुई राख
गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी गांव में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 30 डिसमिल गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट की है, जब खेतों के पास बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने फसल को अपनी चपेट में ले लिय