असरगंज: असरगंज प्रखंड सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
असरगंज प्रखंड के सभागार में बुधवार 1:00 पीएम को आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को फल और फूलों की खेती के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. सुपर्णा सिन्हा, उप परियोजना निदेशक पवन कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के प्रधान वैज्ञानिक मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।