असरगंज: बेलहरनी नदी के कैनाल में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम
रविवार 1:00 pm असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव पंचायत अंतर्गत ढोल पहाड़ी गांव के समीप बेलहरनी नदी के कैनाल में एक चार वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्योधन मंडल के पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है। मृतक बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 ढोल पहाड़ी में पढ़ता था। घटना के समय निखिल अपने दादा के साथ बेलहरनी नदी के पास खेल रहा था। खेलते समय