असरगंज: असरगंज में विषहरी पूजा की धूम, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया डलिया
असरगंज नगर पंचायत के मंदिरों में विषहरी माता की पूजा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंगलवार सुबह 6:00 a.m से ही मंदिरों में पहुंचकर माता को डलिया चढ़ाया। इस पूजा को बिहुला-विषहरी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि देवी मनसा को डलिया चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विशेष रूप से सर्पदंश से रक्षा होती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी