असरगंज: असरगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के साथ विषहरी पूजा हुई संपन्न
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विषहरी मंदिरों में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार की देर संध्या 8 pm तक विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान गाजे बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र के विक्रमपुर विषहरी स्थान, असरगंज पुरानी बिहुला स्थान, नई बिहुला स्थान में स्थापित विषारी मां की प्रतिमा का विसर्जन जलालाबाद स्थित लाट पोखर में मंगलवार को किया गया।