भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज 8 दिसंबर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में सैकड़ों फर्जी और अपात्र नाम जोड़ दिए गए हैं। मान्यता समाप्त संस्थानों के कर्मचारी, अहर्ता पूरी न करने वाले कर्मी और स्वीकृत पदों से अधिक नाम शामिल कर चुनाव की निष्पक्षता से खिलवाड़ किया गया है।