होशंगाबाद नगर: पवारखेड़ा कृषि केंद्र में सांसद-विधायक प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल हुए
रविवार को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम 'मन की बात' को शक्ति केंद्र क्रमांक 08, बूथ क्रमांक 19 के नर्मदापुरम के पवारखेड़ा स्थित कृषि विस्तार एंव अनुसंधान केंद्र में किसान भाइयों एंव भाजपा कार्यकर्ता के साथ सुनी व देखी।इस दौरान राज्य सभा सांसद माया नारोलिया क्षेत्रीय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा लोकसभा सांसद दर्शन सिंह रहे।