डीएम साहब! हमारी भी सुन लीजिए गुहार...
#Mau #MauNews
सीआरपीएफ जवान की बेटियों ने वीडियो बनाकर मांगा स्कूल जाने का रास्ता, बारिश में कीचड़ और जलभराव से परेशान हैं काव्या और तृषा
मामला मऊ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर सात स्थित विवेकानंद कॉलोनी का है, जो परदहा मिल क्षेत्र में पड़ता है। यहां रहने वाले अमित सिंह छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनकी आठ वर्षीय बेटी काव्या कक्षा तीन में, जबकि छोटी बेटी तृषा नर्सरी में पढ़ती है।
बच्चियों के मुताबिक, पिता ड्यूटी के कारण घर से दूर रहते हैं। ऐसे में वह उन्हें रोज स्कूल छोड़ने और लेने नहीं आ सकते। बारिश के दिनों में घर के पास रास्ते पर पानी और कीचड़ भर जाने से स्कूल पहुंचना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।