मंझनपुर: कौशांबी के पत्रकार अजय कुमार को महाकुंभ में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए लखनऊ में डिप्टी सीएम ने दिया सम्मान
कौशांबी के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाने वाले अजय कुमार को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए बुधवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया है।निजी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हाथों यह सम्मान कौशांबी के अजय कुमार को दिया गया है।बताया जाता है कि महाकुंभ के दौरान आध्यात्मिक झलक को आमजनमानस तक अजय ने लेखनी के माध्यम से पहुचाया है।