मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल में दंगा रोकथाम के हर मोर्चे पर हुआ अभ्यास
चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और अम्बेडकर जयंती जैसे संवेदनशील पर्वों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और जिलाधिकारी मधुशूदन हुल्गी के निर्देशन में कौशाम्बी पुलिस लाइन में बुधवार को समय 4:30 बजे बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया है।