बरगढ़: सड़क हादसे में तीन घायल, एक की हालत गंभीर; गढ़वा रेफर
Bargarh, Garhwa | Aug 22, 2026 भंडरिया-बड़गड़ मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रंका थाना क्षेत्र के बूढ़ापारस गांव निवासी जोगिंदर टोप्पो (25), विनोद टोप्पो (55) और कवलपाती लकड़ा (50) शामिल हैं। तीनों एक ही बाइक से बड़गड़ थाना क्षेत्र के बारीगावा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, तीनों भंडरिया से सुगादोनी के बी