मंडला: किसानों को खाद-डीजल संकट, नो-एंट्री से परेशानी, जिला योजना भवन में कलेक्टर से गुहार
Mandla, Mandla | Jun 17, 2026 जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों ने बुधवार 12 बजे कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें खाद, डीजल और कृषि वाहनों की नो-एंट्री से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। किसानों का आरोप है कि खाद समय पर नहीं मिल रही। स्लॉट बुकिंग के बाद भी 10-15 दिन इंतजार करना पड़ता है, जिससे वे निजी दुकानों से महंगी खाद खरीदने को विवश हैं।