जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद से पल्स पोलियो जागरूकता रैली शुरू की। 28 जून को बूथ दिवस होगा, जिसमें 0-5 वर्ष के 3,11,141 बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई जाएंगी। जनपद में 858 बूथ, 489 हाउस-टू-हाउस टीमें तैनात। वैक्सीन गुणवत्ता और कोल्ड चेन का खास ख्याल रखा जाएगा।