भादरा: चिकित्सा अधिकारी ने पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान किया शुरू
भादरा ।उपजिला चिकिस्तालय में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सन्दीप पूनिया ने रविवार सुबह 9 बजे बच्चों को प्लस पोलियो दवाई पिलाकर अभियान की शुरुआत की। पूनिया ने बताया कि भादरा में 155 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आज बूथ स्तर पर दवा पिलाई जा रही है और अगले दो दिवस में अलग अलग टीमें घर घर जाकर दवा पिलाएगी।