धमदाहा: बाइक-हाईवा की भीषण टक्कर में मखाना किसान की मौत, साला गंभीर, खेत से लौटते समय ईंट भट्ठा और बहेलियास्थान के बीच हुआ हादसा
धमदाहा:- मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया-टीकापट्टी स्टेट हाईवे पर रात करीब आठ बजे ईंट भट्ठा और बहेलियास्थान के बीच बाइक और हाईवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मखाना किसान दुल्ला हेमंब्रम की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साला हंजू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है।