संग्रामपुर: संग्रामपुर में अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस पर किसानों ने मार्च कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा
संग्रामपुर संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को शाम 4 बजे ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की मुंगेर इकाई ने अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस मनाया। कृष्णदेव साह, रवीन्द्र मंडल, नारायण यादव और गीता साव के नेतृत्व में स्टेशन रोड से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। डीएम के अनुपस्थित रहने पर प्रतिनिधिमंडल ने अपर समाहर्ता को ज्ञापन सौंप