बुढ़नपुर: जलजीवन मिशन की चाहरदीवारी गिरने से बाल-बाल बचे लोग, भाजपा नेताओं ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण का लगाया आरोप
आजमगढ़ जिले के अहरौला ब्लॉक के हंसना डीह गांव में जल जीवन मिशन की चाहरदीवारी आज शनिवार को 1:00 बजे गिर गई इस बात की सूचना मिलते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया लोगों द्वारा बताया गया कि निर्माण के समय ही ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी लेकिन ठेकेदार ने एक नहीं सुनी लोगों ने जांच की मांग की है