Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

मिर्जापुर का खूबसूरत लखनिया दरी जलप्रपात बदहाली का शिकार, पर्यटकों को सुविधाओं के बजाय मिल रही मायूसी मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित अहरौरा का प्रसिद्ध लखनिया दरी जलप्रपात इन दिनों अव्यवस्थाओं और विभागीय अनदेखी के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह झरना हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन सुविधाओं के अभाव और विभागीय लापरवाही के चलते इसे बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि घटनाएं हर जगह होती हैं, लेकिन इसका समाधान पूरे पर्यटन स्थल को बंद करना नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को बेहतर बनाना होना चाहिए। बरसात का मौसम आने वाला है और ऐसे में बड़ी संख्या में लोग झरनों की ओर रुख करते हैं। मगर लखनिया दरी बंद होने से पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ सकता है। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस पर्यटन स्थल को बंद करने के बजाय यहां सुरक्षा इंतजाम, निगरानी, रास्तों और अन्य जरूरी सुविधाओं को विकसित करे, ताकि मिर्जापुर के इस प्राकृतिक धरोहर को पहचान मिल सके और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले। आपकी राय में क्या लखनिया दरी को बंद करने के बजाय बेहतर सुविधाओं के साथ खोलना चाहिए?

Mirzapur, Mirzapur | Jun 14, 2026

MORE NEWS

थाना समाधान दिवस: मंडलायुक्त और डीआईजी ने कोतवाली देहात में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश और पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने थाना कोतवाली देहात पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडलायुक्त और डीआईजी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, चकरोड, अवैध कब्जे सहित राजस्व से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक समाधान मिलना चाहिए। साथ ही थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

थाना समाधान दिवस: मंडलायुक्त और डीआईजी ने कोतवाली देहात में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश और पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने थाना कोतवाली देहात पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडलायुक्त और डीआईजी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, चकरोड, अवैध कब्जे सहित राजस्व से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक समाधान मिलना चाहिए। साथ ही थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। समाधान दिवस के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 27, 2026

.@DM_MIRZAPUR व #SP_Mirzapur #अपर्णा_रजत_कौशिक द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कछवां पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
#UPPolice #Mirzapur https://t.co/HXRVVGapJ1

.@DM_MIRZAPUR व #SP_Mirzapur #अपर्णा_रजत_कौशिक द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कछवां पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। #UPPolice #Mirzapur https://t.co/HXRVVGapJ1

Mirzapur, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

मिर्जापुर का खूबसूरत लखनिया दरी जलप्रपात बदहाली का शिकार, पर्यटकों को सुविधाओं के बजाय मिल रही मायूसी मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित अहरौरा का प्रसिद्ध लखनिया दरी जलप्रपात इन दिनों अव्यवस्थाओं और विभागीय अनदेखी के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह झरना हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन सुविधाओं के अभाव और विभागीय लापरवाही के चलते इसे बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि घटनाएं हर जगह होती हैं, लेकिन इसका समाधान पूरे पर्यटन स्थल को बंद करना नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को बेहतर बनाना होना चाहिए। बरसात का मौसम आने वाला है और ऐसे में बड़ी संख्या में लोग झरनों की ओर रुख करते हैं। मगर लखनिया दरी बंद होने से पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ सकता है। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस पर्यटन स्थल को बंद करने के बजाय यहां सुरक्षा इंतजाम, निगरानी, रास्तों और अन्य जरूरी सुविधाओं को विकसित करे, ताकि मिर्जापुर के इस प्राकृतिक धरोहर को पहचान मिल सके और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले। आपकी राय में क्या लखनिया दरी को बंद करने के बजाय बेहतर सुविधाओं के साथ खोलना चाहिए? - Mirzapur News