जहानाबाद: जहानाबाद से लापता बालक प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में मिला, परिजन लेने हुए रवाना, बना चर्चा का विषय
जहानाबाद के ऊंटा मदारपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपने घर से राजा बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने जाने की बात कहकर निकला 12 वर्षीय छात्र अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने नगर थाना में उसकी बरामदगी के लिए गुहार लगाई।