कुंडम: बघराजी में घर के सामने कच्ची शराब बेच रहा आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर शराब जब्त
कुंडम पुलिस ने शनिवार की शाम 6 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर बघराजी में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराख में खड़े सन्तराम गौड़ को रंगे हाथों दबोचते हुए मौके से 7 ली कच्ची शराब जब्त की।जहा अपराध 7 वर्ष से कम होने के चलते आरोपी को न्यायालय का नोटीस तामीली करवाते हुए न्यायालय में पेश होने के निर्देश देते हुए शराब जब्त कर मामले को विवेचना में लिया गया।