चायल: नेवादा में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और महिलाओं का सम्मान
नेवादा, कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नेवादा ब्लॉक परिसर में शनिवार 2 बजे सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा एवं भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री ने किया। शिविर का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है।