जबलपुर के गोहलपुर थाने में पदस्थ ASI रंजीत सिंह को वाहन चेकिंग के दौरान लोगों से अभद्रता करने के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले को लेकर थाने में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए ASI को लाइन हाजिर किया है।