अशोक नगर: अशोकनगर के हिनोतिया स्टेशन पर दर्दनाक हादसा मालगाड़ी के सामने आए महिला-पुरुष की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
अशोकनगर जिले के हिनोतिया रेलवे स्टेशन के पास देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक महिला और पुरुष मालगाड़ी के सामने आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी चालक की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले।