कोडरमा: सिविल सर्जन सभागार में डॉ. रंजीत कुमार ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण किया
विभागीय अधिसूचना के आलोक में डॉ० रंजीत कुमार ने आज उपाधीक्षक, सदर अस्पताल कोडरमा के पद का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने यह प्रभार डॉ० अनील कुमार, सिविल सर्जन कोडरमा से विधिवत रूप से ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण के उपरांत डॉ० रंजीत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।