ललितपुर: ललितपुर शहर में दबंगों ने एक युवक और उसके माता-पिता के साथ बेरहमी से की मारपीट, सीओ सदर ने दी जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने मंगलवार दोपहर करीबन 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर शहर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक युवक एवं उसके माता-पिता के साथ मंगलवार सुबह के समय बेरहमी से मारपीट की गई जिसके चलते तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही मामले को लेकर उचित कार्यवाही की जा रही है।