बांका: उच्च जाति वर्ग आयोग के सदस्य ने बांका में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के निर्णय की जानकारी दी
Banka, Banka | May 21, 2026 उच्च जाति वर्ग आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने गुरुवार की शाम 5 बजे बांका परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरनलाल टुडू भी मौजूद रहे। आयोग के सदस्य राजकुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र की वैधता को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया।