जिला कारागृह पाली में पोक्सो के मामले में गिरफ्तार एक विचाराधीन कैदी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी । 20 वर्षीय बोरुंदा निवासी मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था । शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में जहां न्यायिक जांच कर न्यायिक अधिकारियों ने उनके बयान दर्ज किये हे वहीं पुलिस ने मेडिकल बोर्ड की और से मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है ।