अतर्रा: तरसुमा के पास अनियंत्रित बाइक फिसलने से चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Atarra, Banda | May 2, 2026 तहसील क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के पचपेडिया गांव निवासी देव कुमार (28) पुत्र शिवनारायण उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वह बदौसा से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे था। बताया जा रहा है कि तरसुमा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर फिसल गई जिससे चालक गिर कर घायल हो गया