मढ़ौरा: अंवारी में मकान की छत से प्रवेश कर चोरों ने 30 लाख के गहने चुराए
थानाक्षेत्र के अंवारी स्थित मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा छत के रास्ते प्रवेश करके तीस लाख के गहने की चोरी कर लिये। इस संबंध में सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच किया और कार्रवाई में जुट गयी है। इस संबंध में मंगलवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने बताया कि अंवारी निवासी रंजीत उपाध्याय के घर में चोरी हुई है पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच व कार्रवाई कर रही है।