महोबा: श्रीनगर बस में सफर के दौरान अधेड़ की संदिग्ध मौत, छतरपुर से आ रहे वीर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Mahoba, Mahoba | May 10, 2026 प्राइवेट बस से सफर कर रहे 58 वर्षीय वीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी वीर सिंह अपने भतीजे के साथ श्रीनगर आ रहे थे। रास्ते में वह सो गए, लेकिन बस पहुंचने पर नहीं उठे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।