उरई: कोतवाली क्षेत्र के NH 27 विजय विक्रम के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 40 लोग बस में फंसे, मचा हड़कंप
Orai, Jalaun | Jul 21, 2026 मंगलवार की सुबह 9:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे 27 से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई वहीं बस में लगभग 40 सवारियां थी जो बस में फंस गई साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।