गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय जल्द ही लागू करेगा समर्थ पोर्टल पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा विश्वविद्यालय
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय जल्द ही समर्थ की सुविधाओं जैसे की अवकाश प्रबंधन और ई गवर्नेंस को लागू करेगा, इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के पूर्ण डिजिटलीकरण के लिए प्रवेश और परीक्षा पोर्टलों के सुचारू परिवर्तन की योजना बनाएगा। इस पहल से छात्र के लिए नामांकन से लेकर पूरे प्रोग्राम में अपने प्रगति को ट्रैक करना आसान हो जाएगा।