भूपालसागर: 8 साल तक बाबा बनकर पुलिस को चकमा देता रहा टॉप वारंटी, अंततः भूपालसागर पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुलिस कर रही पूछताछ
हरीश चंद्र पालीवाल ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ साल से फरार टॉप स्थाई वारंटी देवीलाल उर्फ कोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बाबा का भेष बनाकर पाली और अजमेर क्षेत्र में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निलिया महादेव मंदिर के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।