जनपद पौड़ी में एसएसपी सर्वेश पंवार ने उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान के कंधों पर तीसरा स्टार सम्मानपूर्वक अलंकृत कर निरीक्षक बनाया।
उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्यों के आधार पर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
एसएसपी पौड़ी ने उनके अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।