पीलीभीत: राजाकालोनी में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में चार नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र में दहेज की मांग और मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजकुमार को सौंपी गई है।गोयल कॉलोनी निवासी दुर्गा व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2008 में राजाकालोनी निवासी शिवशंकर व्यापारी के साथ हुआ था।