टीकमगढ़: जिला अस्पताल में इलाज या वसूली? इमरजेंसी में भर्ती मासूम के परिजनों से ₹6 हजार लेने का आरोप, वीडियो वायरल
टीकमगढ़। जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मासूम के परिजनों से इलाज के नाम पर ₹6,000 लेने का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि झांसी से मशीन मंगवाने की बात कहकर उनसे नकद राशि ली गई, जो अस्पताल के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में मौजूद कंपाउंडर को दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कंपाउंडर द्वारा रुपये लेने की बा