सहसवान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने उप राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में आ रही तकनीकी समस्याओं के चलते इसकी समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की है। एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वक्फ अधिनियम 2025 के अंतर्गत देशभर की वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।