Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प: डीसी  सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर: डीसी  नीट के लिए 21 जून को जिला में 8 परीक्षा केंद्रों पर 2708 युवा देंगे परीक्षा: डीसी  नीट (यूजी) परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी आयोजित।  परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।  करनाल, 13 जून।   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नीट-2026 की परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगा। यह परीक्षा देशभर में पुन: आयोजित हो रही है और इस पर सभी की नजरें हैं। इसलिए परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएं और कहीं पर भी लापरवाही नजर ना आए क्योंकि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को जिला में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प है। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2708 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा के लिए सीईओ अमित कुमार को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में नीट 2026 की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी में एनटीए के प्रतिनिधि अभिषेक ने नीट परीक्षा की तैयारियों की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी और हिदायतों के बारे में अवगत कराया। वीसी के बाद डीसी ने निर्देश दिए कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर आवश्यक प्रबंधों का जायजा लें। अगर कहीं पर कोई आवश्यकता है तो उसे तुरंत पूरी करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एक एएसआई सहित चार कांस्टेबल नियुक्त किए जाएं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र मे

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

MORE NEWS

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, महापौर ने बढ़ाया उत्साह

 रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा, युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान

 एक यूनिट रक्त ज़रूरतमंदों को देता है नया जीवन, समाज को आगे आने की जरूरत : महापौर

करनाल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों एवं समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाता युवाओं एवं स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा श्रेष्ठ माध्यम है, जिसके जरिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसलिए रक्तदान केवल दान नहीं बल्कि सच्चे अर्थों में जीवनदान है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
महापौर ने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तवीरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ऐसे शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर मोहित चावला, गौरव सेखड़ी, गौरव अरोड़ा, आकाश भट्ट, संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

सक्रिय भागीदारी का आह्वान
कार्यक्रम के समापन पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, महापौर ने बढ़ाया उत्साह  रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा, युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान  एक यूनिट रक्त ज़रूरतमंदों को देता है नया जीवन, समाज को आगे आने की जरूरत : महापौर करनाल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों एवं समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाता युवाओं एवं स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा श्रेष्ठ माध्यम है, जिसके जरिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसलिए रक्तदान केवल दान नहीं बल्कि सच्चे अर्थों में जीवनदान है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। महापौर ने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तवीरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ऐसे शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर मोहित चावला, गौरव सेखड़ी, गौरव अरोड़ा, आकाश भट्ट, संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सक्रिय भागीदारी का आह्वान कार्यक्रम के समापन पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जब सम्मानजनक जीवन की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित किया गया, तब अगला महत्वपूर्ण प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित था। लंबे समय तक भारत में किसी गंभीर बीमारी का मतलब अक्सर परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाना या फिर इलाज से समझौता करना होता था। इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया गया। पिछले बारह वर्षों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की गई, जो लोगों तक उनकी जरूरत के समय पहुँचती है, गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराती है और इलाज के खर्च के कारण परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देती। दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई पहलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और व्यापक बनाया है।
उन्होंने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए जिसमें 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती कवर शामिल हैं। सार्वजनिक बीमा के तहत 1,80,435 करोड़ रुपये का इलाज किया गया। हर दिन 40,000 से अधिक दावे निपटाए गए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 36,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और समाज के 40 प्रतिशत सबसे जरूरतमंद (गरीब) परिवारों के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है।  इसी तरह आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 1.20 करोड़ वरिष्ठ नागरिक नामांकित हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 3,000 करोड़ रुपये के 13.84 लाख से अधिक उपचार मिले।

देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब उसकी महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर हों। इस सरकार की सोच केवल महिलाओं के कल्याण तक सीमित नहीं रही। प्रयास यह रहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर, संसाधन और अधिकार सीधे उपलब्ध कराए जाएँ। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सुरक्षा सुनिश्चित हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े। पूंजी, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को उनके हाथों तक पहुँचाने की इसी सोच का परिणाम नीचे दिए गए आंकड़ों में दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का बदलाव महिलाओं को कल्याण की प्राप्तकर्ता मानने से हटकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का है। यह नारा नहीं, नीति है। उन्होंने बताया क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जब सम्मानजनक जीवन की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित किया गया, तब अगला महत्वपूर्ण प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित था। लंबे समय तक भारत में किसी गंभीर बीमारी का मतलब अक्सर परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाना या फिर इलाज से समझौता करना होता था। इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया गया। पिछले बारह वर्षों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की गई, जो लोगों तक उनकी जरूरत के समय पहुँचती है, गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराती है और इलाज के खर्च के कारण परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देती। दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई पहलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और व्यापक बनाया है। उन्होंने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए जिसमें 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती कवर शामिल हैं। सार्वजनिक बीमा के तहत 1,80,435 करोड़ रुपये का इलाज किया गया। हर दिन 40,000 से अधिक दावे निपटाए गए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 36,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और समाज के 40 प्रतिशत सबसे जरूरतमंद (गरीब) परिवारों के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है।  इसी तरह आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 1.20 करोड़ वरिष्ठ नागरिक नामांकित हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 3,000 करोड़ रुपये के 13.84 लाख से अधिक उपचार मिले। देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब उसकी महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर हों। इस सरकार की सोच केवल महिलाओं के कल्याण तक सीमित नहीं रही। प्रयास यह रहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर, संसाधन और अधिकार सीधे उपलब्ध कराए जाएँ। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सुरक्षा सुनिश्चित हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े। पूंजी, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को उनके हाथों तक पहुँचाने की इसी सोच का परिणाम नीचे दिए गए आंकड़ों में दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का बदलाव महिलाओं को कल्याण की प्राप्तकर्ता मानने से हटकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का है। यह नारा नहीं, नीति है। उन्होंने बताया क

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से सांसद नवीन जिंदल के तिरंगा सम्मान आंदोलन का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से सांसद नवीन जिंदल के तिरंगा सम्मान आंदोलन का किया उल्लेख

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

#इंद्री नई अनाज मंडी के गेट नंबर 4 पर टूटी पुलिया, हर पल मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा।
 #BreakingNews #HVN24

#इंद्री नई अनाज मंडी के गेट नंबर 4 पर टूटी पुलिया, हर पल मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा। #BreakingNews #HVN24

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता ने भाजपा नेता संजीव गर्ग एवं वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
यमुनानगर, 14 जून- भाजपा नेता संजीव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता अपने जिला यमुनानगर के प्रवास कार्यक्रम में उनके निवास स्थान जगाधरी पर पहुंची साथ में हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा साथ रहे। जगाधरी निवास स्थान पर पहुंचने पर बड़े भाई हरियाणा विद्युत नियामक आयोग सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग, पारिवारिक सदस्यों, मित्रों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया व उन्हें स्मृति चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नारी शक्ति को महत्वता देते हुए डाक्टर अर्चना गुप्ता की नियुक्ति की है वो इसके लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि संघ एवं भाजपा के वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ताओं के बीच आने पर उन्हें गर्व की अनूभूति हुई है, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर कार्य करके भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मजबूती प्रदान करना है। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया है वह सदैव जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। अपनों के बीच आना उनमें एक नयी स्फूर्ति ताजगी भर देता है, कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और नारी नेतृत्व के प्रति सम्मान आज जो देखने को मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का यह प्रेम और सहयोग जनसेवा, संगठन एवं प्रदेश के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता ने भाजपा नेता संजीव गर्ग एवं वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात यमुनानगर, 14 जून- भाजपा नेता संजीव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता अपने जिला यमुनानगर के प्रवास कार्यक्रम में उनके निवास स्थान जगाधरी पर पहुंची साथ में हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा साथ रहे। जगाधरी निवास स्थान पर पहुंचने पर बड़े भाई हरियाणा विद्युत नियामक आयोग सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग, पारिवारिक सदस्यों, मित्रों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया व उन्हें स्मृति चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नारी शक्ति को महत्वता देते हुए डाक्टर अर्चना गुप्ता की नियुक्ति की है वो इसके लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि संघ एवं भाजपा के वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ताओं के बीच आने पर उन्हें गर्व की अनूभूति हुई है, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर कार्य करके भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मजबूती प्रदान करना है। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया है वह सदैव जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। अपनों के बीच आना उनमें एक नयी स्फूर्ति ताजगी भर देता है, कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और नारी नेतृत्व के प्रति सम्मान आज जो देखने को मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का यह प्रेम और सहयोग जनसेवा, संगठन एवं प्रदेश के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है।

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प: डीसी  सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर: डीसी  नीट के लिए 21 जून को जिला में 8 परीक्षा केंद्रों पर 2708 युवा देंगे परीक्षा: डीसी  नीट (यूजी) परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी आयोजित।  परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।  करनाल, 13 जून।   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नीट-2026 की परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगा। यह परीक्षा देशभर में पुन: आयोजित हो रही है और इस पर सभी की नजरें हैं। इसलिए परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएं और कहीं पर भी लापरवाही नजर ना आए क्योंकि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को जिला में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प है। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2708 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा के लिए सीईओ अमित कुमार को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में नीट 2026 की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी में एनटीए के प्रतिनिधि अभिषेक ने नीट परीक्षा की तैयारियों की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी और हिदायतों के बारे में अवगत कराया। वीसी के बाद डीसी ने निर्देश दिए कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर आवश्यक प्रबंधों का जायजा लें। अगर कहीं पर कोई आवश्यकता है तो उसे तुरंत पूरी करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एक एएसआई सहित चार कांस्टेबल नियुक्त किए जाएं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र मे - Panipat News