कोयला खदानों मे माईनिंग के सुपरवाईजरी स्टाफ के संगठन इनमोसा ने बुधवार को 11 बजे शारदा में बैठक की। इनमोसा के वेकोलि के उप महासचिव गोकुल प्रसाद गोहे का स्वागत सम्मान किया। प्रतिनिधि मंडल ने कन्हान क्षेत्र के GM आपरेशन से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत और मोआरी के शुरू होने पर खुशी जताई वहीं मोहन ओपन कास्ट फेस टू के प्रारंभ होने की संभावना भी व्यक्त की गई।