रहुई: विश्व पर्यावरण दिवस पर रहुई नगर पंचायत में हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश
Rahui, Nalanda | Jun 5, 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रहुई नगर पंचायत परिसर में गुरुवार को दोपहर 2 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी सुंदरम सानंद ने कई प्रकार के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि जल, जीवन और हरियाली का आपसी संबंध है, और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।