रहुई: पुलिस ने काजीचक गांव से विदेशी शराब की 65 बोतलें बरामद कीं
Rahui, Nalanda | Jun 4, 2025 रहुई थाना की पुलिस ने कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र इलाके के काजीचक गांव के पास स्थित विद्यालय के पीछे से परती जमीन पर एक बोरी में रखे 65 बोतल विदेशी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बुधवार को दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए विदेशी 65 बोतल शराब को बरामद किया.