रहुई: एसडीएम ने रहुई प्रखंड में पंचाने नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया, मरम्मत के निर्देश दिए
Rahui, Nalanda | Jun 5, 2025 सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे रहुई प्रखंड के पंचाने नदी के विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने इतासंग, गैवी, दुलचनपुर समेत कई संवेदनशील स्थानों पर तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय कर्मियों को निर्देश दिया कि मानसून से पहले सभी कमजोर तटबंधों की मरम्मत कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए.